{"_id":"5c923d52bdec2213fa1fa8f3","slug":"31553087826-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता के मद्देनजर फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतर्कता के मद्देनजर फोर्स तैनात
विज्ञापन
सतर्कता के लिए मुसहरा में पुलिस और पीएसी तैनात
फोटो सहित
होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदायों में रहता है तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। होली त्यौहार में किसी भी प्रकार का उपद्रव न हो इसको लेकर थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव में पुलिस बल के साथ डेढ़ सेक्शन पीएससी तैनात कर दिया गया है। इस गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर दो समुदाय में काफी समय से तनाव रहता है।
वर्ष 2007 में कुर्बानी पर्व में उपजे विवाद से थाना क्षेत्र का मुसहरा गांव पुलिस प्रशासन के लिए संवेदनशील बना हुआ है। यहां कब्रिस्तान के बगल में स्थित है होलिका दहन की जमीन पर होलिका न जलाए जाने के लिए एक पक्ष परंपरा का हवाला देते हुए विरोध करता है तो दूसरा पक्ष भी पूर्व की भांति अपने पारंपरिक जगह पर ही होलीका दहन करता है। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न फैले इसको लेकर प्रतिवर्ष पुलिस सतर्क रहती है। थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए मुकामी थाने की फोर्स सहित डेढ़ सेक्शन पीएससी बल यहां पर सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि गांव में खुफिया एजेंसी भी सूचना मुहैया कराने के लिए भ्रमण कर रही है।