फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   संदिग्ध हाल में पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश

संदिग्ध हाल में पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश

Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश
पेड़ के नीचे मिली युवक की लाश
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
धनघटा क्षेत्र के भैसाखुट गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। क्षेत्र के रामपुर मध्य निवासी एक युवक की लाश शुक्रवार की शाम भैसाखुट गांव के करीब पीपल के पेड़ नीचे महिलाओं ने देखा। गांव वालों ने शोर मचाया तो लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत पर तरह-तरह की चर्चा है।

रामपुर मध्य निवासी रामअचल का 20 वर्षीय बेटा विक्रम बगल के गांव भैंसाखुट में शादी समारोह में फोटोग्राफी करने वाले अपने साथी के साथ करीब चार बजे घर से निकला। देर शाम उसकी लाश भैंसाखुट गांव के पास स्थित एक पीपल के पेड़ के नीचे गांव की महिलाओं ने देखा। उनके शोर मचाने पर अगल-बगल गांव के लोगों समेत परिवार के लोग पहुंच गए। एसओ धनघटा मनोज कुमार तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed