{"_id":"5c0818c6bdec22418a6ad593","slug":"31544034502-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर व छह दिसम्बर को लेकर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलंदशहर व छह दिसम्बर को लेकर प्रशासन सतर्क
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक दलों व संगठनों में सन्नाटा, प्रशासन सतर्क
भाजपा, हियुवा व सपा जिलाध्यक्षों ने कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की बात कही
एसपी ने बुलंदशहर की घटना को देखते हुए सभी थानेदारों को सतर्कता बरतने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। छह दिसंबर और बुलंदशहर में हुई घटना को देखते हुए एसपी ने सभी थानेदारों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि राजनीतिक दलों व धार्मिक संगठनों की तरफ से अब तक इस मामले पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की सूचना से प्रशासन को राहत मिली है।
वर्ष-1992 में अयोध्या में हुए विवादित ढांचा विध्वंस की घटना पर अन्य जनपदों की तरह ही संतकबीरनगर जिले में भी हर वर्ष प्रशासन अलर्ट रहता है। हालांकि यहां इस मामले को लेकर कोई कार्यक्रम नहीं होने से प्रशासन के लिए राहत रहती है। इस बार बुलंदशहर की घटना ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। शासन ने हर जगह सख्ती व सतर्कता के निर्देश दे रखे हैं। इसी क्रम में यहां भी एसपी आकाश तोमर ने सभी पुलिस अफसरों को सतर्कता बरने के निर्देश दिए है। प्रशासन के लिए राहत की बात यह है कि जिले में भाजपा, सपा, हियुवा आदि संगठनों की तरफ से बृहस्पतिवार को किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष सेतवान राय व हियुवा जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने बताया कि संगठन ने बृहस्पतिवार को कोई कार्यक्रम तय नहीं किया है। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली ने भी बृहस्पतिवार को कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करने की बात कही है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जिले के लोग शांति प्रिय हैं और बृहस्पतिवार को किसी संगठन की तरफ से क्रिया-प्रतिक्रिया स्वरूप कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होना है। फिर भी सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है।