फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अलीगढ़ में मासूम की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

अलीगढ़ में मासूम की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

Sun, 09 Jun 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में मासूम की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
अलीगढ़ में मासूम की हत्या के विरोध में कसया नगर में कैंडल मार्च निकालते मोमिन अंसार सभा के लोग। - फोटो : अमर उजाला
कसया/तमकुहीरोड। अलीगढ़ कांड के विरोध में मोमिन अंसार सभा ने रविवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन अंसारी, जिला महामंत्री आशिक अली तथा नगर अध्यक्ष नौशेर अंसारी की अगुवाई में ओवरब्रिज से गांधी चौक तक मार्च में बड़ी संख्या में जुटे लोगों में आक्रोश दिखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा होनी चाहिए।

जिला महामंत्री आशिक अली ने कहा कि अपराधियों का जाति और धर्म नहीं होता। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले, ताकि दूसरों को सबक मिल सके। नगर अध्यक्ष नौशेर अंसारी ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को अंजाम तक पहुंचाने की आवश्यकता है। क्योंकि देर से मिला न्याय भी अन्याय के बराबर होता है।
विज्ञापन


इस मौके पर हजरत उमर अंसारी, सगीर अली, मुस्तफा अंसारी, आसिफ अंसारी, अब्दुल कादिर अंसारी, वारिस अंसारी, सबरे आलम अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, नियाज अंसारी, आदिश अली, फिरोज अहमद, डॉक्टर सलमान सावन, शमशाद अंसारी, सफी अहमद, छोटे अंसारी, मुबारक अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, शादाब अंसारी, सिकंदर अंसारी, टाइगर अंसारी, वसीउल्लाह अंसारी, मंजूर अंसारी, अजीमुल्लाह अंसारी, हसनैन अंसारी, छोटे राईनी, इरफान सिद्दीकी, महमूद अंसारी, नियामुल खान, नबी हसन बाबू, समीर हसन खान, सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की देर रात सेवरही कस्बे में विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कस्बे के लोगों ने कैंडल लेकर जानकीनगर, पटेलनगर, शास्त्रीनगर, आजादनगर, किदवईनगर, तुलसीनगर, इंदिरानगर, जवाहरनगर आदि मोहल्लों होते हुए शहीद स्मारक पहुंचे। विधायक ने कहा कि ने भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है।

प्रदेश में चारों तरफ अपराधियों का बोल-बाला है। लूट, हत्या, चोरी और दुष्कर्म जैसी आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अलीगढ़ में करीब ढाई वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।


इस दौरान पूर्व सभासद लव जायसवाल, अमित कुमार बंटी, सचिन वर्मा, व्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, लालजी खरवार, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र मद्देशिया, राकेश मिश्रा, रेयाज अहमद हाश्मी, सोनू कुशवाहा, देवा श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, दीपक जायसवाल, विश्वकर्मा शर्मा, कैलाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed