{"_id":"5a26dcdc4f1c1b0d698c022b","slug":"31512496348-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेचेरे भाई से रचाई शादी, मां-बाप से जताया जान को खतरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेचेरे भाई से रचाई शादी, मां-बाप से जताया जान को खतरा
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पहले अपने चचेेेरे भाई से चक्कर चला और फिर दोनों ने कोर्ट मैरेज कर लिया। दो दिन पहले अचानक दोनों घर से गायब हुए तो परिजनों को आशंका उत्पन्न हो गई। युवती के परिजनों का दबाव बढ़ा तो युवती पुलिस तक पहुंच गई। युवती ने आईजी गोरखपुर से फोन करके अपने ही मां- बाप से जान को खतरा बताते हुए स्वतंत्र जीवन जीने की इच्छा जताई। अभी आईजी के स्तर से कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई का निर्देश मिलता कि उसके पहले ही स्त्रत्त्ुवती कोतवाली भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों से युवती ने अपने चचेेेरे भाई से कोर्ट मैरिज कर लेने और पत्नी- पत्नी के रूप में जीवन यापन करने की इच्छा जताई, वहीं अपने ही मां- बाप से जान को खतरा बताया। कोतवाली आए उस गांव के प्रधान ने बताया कि युवती गोरखपुर में एमए में पढ़ाई करती है और वहीं रहती थी। उसके सगे चचेरे भाई से दो- तीन साल से चक्कर चल रहा था और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया,लेकिन दोनों के घर वालों को भनक तक नहीं लगी। युवती और युवक जब घर से एक साथ गायब हुए तो घर वालों को आशंका पैैदा हुई। उसी के बाद से विवाद बढ़ा और पुुुलिस तक पहुंच गया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिंग है। दोनों रिश्ते में चेचेरे भाई- बहन भी है और कोर्ट से शादी कर चुके है। इस मामले में युवती के पिता ने लिखित रुप में समझौता किया कि उसका बेटी के जीवन से कोई मतलब नहीं है और अपनी चल- अचल संपत्ति से भी उसे बेदखल करने का जिक्र समझौता पत्र में किया है। पुलिस की सुरक्षा में युवती को उससे सुसराल भेजवा दिया गया।