फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   25 booked in rampage

मारपीट में 25 पर केस दर्ज, गांव में तनाव

Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
25 booked in rampage
मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के तरयापार में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बुधवार को लग्जरी गाड़ी से पहुंचे कुछ अराजक तत्वों को गांव वालों ने दौड़ा लिया। उसके बाद फिर गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस और डायल 100 नंबर की टीम पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई।
विज्ञापन


जबकि गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। इधर, मारपीट में घायल हुआ अरमान पीजीआई लखनऊ में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। सोमवार की रात जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। मारपीट में दोनों तरफ के 13 लोग घायल हो गए थे। जबकि तीन बाइक और बोलेरो सहित पांच गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने 25 नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया। जबकि 29 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार की सुबह एक स्कार्पियो में छह-सात बाहरी लोगों के पहुंचते ही गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी लोगों के गांव में मारपीट करने के लिए पहुंचने की सूचना फैलते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर निकल पड़े। ग्रामीणों को आता देख स्कार्पियो सवार भाग निकले। प्रभारी एसओ एसबी सिंह ने बताया कि गांव में अशांति का माहौल पैदा करने वाले बाहरी तत्वों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed