फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धनघटा क्षेत्र के मुठही कला का मामला

धनघटा क्षेत्र के मुठही कला का मामला

Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के मुठही कला का मामला
वृद्घ महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका
विज्ञापन

फोटो
महिला का हाथ बंधा और गला कसा हुआ था
शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के मुठही कला गांव निवासी एक वृद्घ महिला की लाश बुधवार की शाम गांव वालों ने मकान के बरामदे में देखा। उसका हाथ बंधा हुुआ था और गला भी कपड़ा से कसा गया था। सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर एएसपी असित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मामले में पूछताछ की। पुलिस महिला की हत्या मान कर चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

73 वर्षीय राजी देवी पत्नी स्व. मुनेश्वचर घर पर अकेली रहती थीं। उनकी दो बेटियां उर्मिला और झिनकी हैं। शादी के बाद दोनों ससुराल में रहती हैं। बेटी उर्मिला का कहना है कि मां घर पर रहकर पान के साथ अन्य सामान बेचती थीं। खेती दोनों बहनें मिलकर कराती हैं। दोपहर मेें सूचना मिली कि मां की मौत हो गई है। यहां आने पर देखा कि मां की लाश चारपाई पर पड़ी थी। हाथ बंधा हुआ था और गला भी कपड़े से कसा था। गांव वालों का कहना है कि राजी देवी का मकान गांव से थोड़ी दूरी पर एकांत स्थान पर है। इस कारण कोई आवाज सुनाई नहीं दी। गांव का एक युवक उनके वहां सामान लेने गया तो उसने शोर मचाया। उर्मिला देवी ने बताया कि घर से कुछ बर्तन भी गायब हैं। जेवर भी नहीं मिल रहे हैं। दो दिन पहले राजी देवी ने धान बेचा था। इसका रकम व्यापारी ने नहीं दिया था। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वृद्घा की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed