फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बीएमसीटी मार्ग पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत

बीएमसीटी मार्ग पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत

Sun, 28 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत
हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत
विज्ञापन

फोटो
बीएमसीटी मार्ग के दुधारा मूडाडीहा बेग के पास हुई घटना
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां/लोहरौली। बीएमसीटी मार्ग पर दुधारा-मूडाडीहा बेग के बीच नहर के पुल के पास शनिवार की रात में हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव सड़क पर देर तक लावारिस पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने लाई और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की रात में सेमरियावां में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गूनाखोर निवासी 28 वर्षीय जलाल अहमद दोस्तों के साथ आए थे। उसके दोस्त कार्यक्रम से चले गए तो जलाल अहमद स्कूटी से किसी काम से दुधारा की तरफ चले गए। वह मूड़ाडीहा बेग और दुधारा के बीच स्थित नहर के पुल के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही किसी तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुमान के मुताबिक दुर्घटना के बाद जलाल स्कूटी से गिर गए और चार पहिया वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक शव दुर्घटना स्थल पर पड़ा रहा। कुछ लोगों ने सड़क पर शव देख कर यूपी-100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शिनाख्त होने पर उसके घर सूचना दी। जमाल के घरवालें के साथ ही गांव के लोग रात में ही थाने पर पहुंच गए। लोग पुलिस से शव का पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह करने लगे। पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन

इनसेट
पल भर में बिखर गया जलाल का परिवार
सेमरियावां। गूनाखोर निवासी जलाल अहमद पुत्र स्व. मोहरत अली चार भाइयों में सबसे छोटा था। जलाल के परिवार में पत्नी के साथ ही तीन बच्चे मोहम्मद अल्तमश छह वर्ष, बेटी अफीफा चार वर्ष और छोटा बेटा मोहम्मद आतिफ डेढ़ वर्ष शामिल हैं। ग्रामीण बताते हैं चार माह पूर्व पिता मोहरत अली की मौत के बाद उसकी स्थिति खराब हो गई थी। पत्नी और बच्चों के लिए जलाल एक मात्र सहारा था। शनिवार की शाम में जब वह एक कार्यक्रम में जाने लगा तो पत्नी और बच्चों ने उसे न जाने का आग्रह किया था, लेकिन कुछ ही देर में लौट आने की बात कह कर चला गया। दुर्घटना में मौत के बाद जब पत्नी को खबर मिली तो वह सदमे से बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed