फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   blame of firing

बेटे के जन्म दिन पर बुलाया और मार दी गोली

Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
blame of firing
firing - फोटो : Demo photo
बखिरा। क्षेत्र के बढ़या पिपरा गांव में शुक्रवार की रात बर्थ डे पार्टी में हुई फायरिंग में युवक को गोली लग गई। गोली पैर में घुटने के नीचे लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग पहले घायल को मेंहदावल सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल ने अपने दोस्त पर गोली मार देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी 30 वर्षीय संजय यादव पुत्र अगर्दी यादव का आरोप है कि बढ़या (पिपरा) निवासी महेश उसके दोस्त हैं। महेश के एक वर्षीय बेटे का शुक्रवार को जन्मदिन था। महेश ने उसे अपने घर पर आमंत्रित किया था। रात करीब नौ बजे महेश ने उसके पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से वह जान बचा कर भागा। आरोप है कि भागते दौरान उसे जानमाल की धमकी भी दी गई। चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने बताया कि रात साढ़े बारह बजे के करीब पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायल को लोग पहले सीएचसी मेंहदावल ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल संजय को बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने एक्स-रे का सुझाव दिया है। वैसे गांव में लोग घटना के बारे में तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।


कुछ लोग गलती से ट्रिगर दब जाने से गोली चलने की बात बता रहे हैं। वैसे दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थीं। इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि बढ़या पिपरा निवासी महेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। वैसे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed