{"_id":"5cd1d46bbdec2206fc125c3f","slug":"201557255275-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी के फांसी लगाने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैदी के फांसी लगाने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल कैदी की हालत अभी भी नाजुक, आईसीयू में भर्ती
- मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा इलाज
- पूरे प्रकरण की पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला एवं सत्र न्यायालय में के इंतजार कक्ष में सोमवार को अपना गला कस लेने वाले कैदी की हालत अभी भी नाजुक है। उसे मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
खलीलाबाद कोतवाली के बनैता गांव में बीते 10 जनवरी को हुई एक हत्या के मामले में आरोपी और इसी गांव के निवासी आदर्श (25) पुत्र कांशीराम पर हत्या का केस दर्ज है। आदर्श बस्ती जिला जेल में निरुद्घ है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान आदर्श को बस्ती जिला जेल से खलीलाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। वह इंतजार कक्ष में था और शाम चार बजे उसके फांसी लगाने का शोर मचा। परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गंभीर अवस्था में आदर्श को आईसीयू में रखा गया है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। कैदी अभी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है। पता लगा है कि आदर्श ने जूते के फीता से अपना गला कसा था।