{"_id":"5c70449cbdec22297827ba16","slug":"201550861468-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली से सटे प्राथमिक विद्यालय में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली से सटे प्राथमिक विद्यालय में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से सटे प्राथमिक विद्यालय में चोरी
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद से सटे मॉडल प्राथमिक विद्यालय प्रथम में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। चोर विद्यालय से जरूरी कागजात समेत सात हजार नकदी चुुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कोतवाल प्रदीप सिंह ने पहुंच का मामले की छानबीन की।
विद्यालय की सहायक अध्यापिका हिना फिरदौस ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदूू यादव बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर हैं। विद्यालय का चार्ज उनके पास है। 21 फरवरी को विद्यालय बंद कर वे घर चली गईं। 22 फरवरी को सुबह विद्यालय पर आईं तो देखा कि कई कमरों के दरवाजे टूटे हुए हैं। आलमारी भी टूटी है। आलमारी में सात हजार नकदी थी। कुछ जरूरी कागजात भी थे। रसोई घर के सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना कोतवाली पुलिस और खंड शिक्षाधिकारी को दे दी है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रदीप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।