{"_id":"5c5dc4e6bdec22738d0b623c","slug":"201549649126-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा बाजार के पास हुए हादसे से संबंधित खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंडा बाजार के पास हुए हादसे से संबंधित खबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से निकलने के 10 मिनट बाद आई मौत की सूचना
घर से महज दो किमी आगे पहुंचे थे कि हो गए हादसे का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। बंडा बाजार के पास हुए हादसे से शादी वाले परिवार में कोहराम मच गया। सुबह घर से निकलने के 10 मिनट बाद ही मौत की खबर से सब सन्न रह गए। ननिहाल से आए लोगों के भी हादसे का शिकार होने के चलते चीख-पुकार मची थी।
सेमरडाड़ी निवासी रामानुज परिवार के साथ लुधियाना (पंजाब) रहते हैं। 13 फरवरी को बड़े बेटे विशाल की शादी है। इसके लिए 10 दिन पहले वे परिवार समेत घर आए। शादी की तिथि करीब होने के कारण तैयारियों में मदद के लिए विशाल के मामा लालधर भतीजे अनिकेत के साथ आए थे। शुक्रवार सुबह विशाल का छोटा भाई अविनाश रिश्तेदारों के यहां शादी का कार्ड बांटने के लिए मामा लालधर और ममेरे भाई अनिकेत के साथ बाइक से जा रहे थे। घर से निकलने के बमुश्किल 10 मिनट बाद बंडा बाजार के पास हादसा होने की सूूचना मिली। परिवार और गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर खून से लथपथ अविनाश और अनिकेत के शव पड़े थे और मामा लालधर तड़प रहे थे।
एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा हादसा
हैंसर बाजार। क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दूसरे बड़े हादसे से लोग सहम गए। चार फरवरी को बंडा बाजार में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर लगातार हो रहे हादसों की वजह से बाइक से चलना खतरनाक हो गया है। सड़क पर सुरक्षा संकेतक नहीं लगे होने और वाहन चालकों की लापरवाही बार-बार हादसों का सबब बन रही है।