फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पेड़ से लटकती मिली सैलून संचालक की लाश

पेड़ से लटकती मिली सैलून संचालक की लाश

Fri, 08 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटकती मिली सैलून संचालक की लाश
फांसी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के पास गुरुवार की रात बेल के पेड़ में शॉल से लटकती हुई सैलून संचालक की लाश मिली। सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गांव के लोग और पुलिस की जांच पड़ताल में यह पहलू उभर कर सामने आया कि पत्नी से किसी बात से नाराज होने के चलते तीन दिनों से तनाव में रहने की वजह से सैलून संचालक ने आत्महत्या कर ली।

माधोपुर गांव निवासी 28 वर्षीय हरिश्चंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र स्वर्गीय राजाराम नाई गांव पर ही सैलून की दुकान चलाता था। वह खुद लोगों की दाढ़ी बना कर घर का खर्च चलाता था। मंदी के दौर में ड्राईवरी का भी काम कर लेता था। गुरुवार की रात नौ बजे के करीब अंडा बेचने वाले एक युवक ने प्राथमिक स्कूल के पास स्थित बेल के पेड़ में शॉल के सहारे सैलून संचालक हरिश्चंद्र की लाश लटकती हाल में देख कर शोर मचाया तो आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पीड़ित पत्नी ममता ने बताया कि उसके पति हरिश्ंचद्र उर्फ गुड्ड गुरुवार की सुबह घर से नाराज होकर निकले थे। रात को आठ बजे के बाद पता चला कि प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित बेल के पेड़ की डाल से लटक कर पति ने आत्म हत्या कर ली है। दो- तीन दिनों से उसके पति घर से नाराज और तनाव ग्रस्त चल रहे थे। उसी तनाव की वजह से पति ने आत्म हत्या कर ली। चौकी इंचार्ज कलेक्ट्रेट धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी,आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed