फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   20 huts to ashes, unknown case

20 झोपड़ियां राख, अज्ञात पर केस

Sat, 05 Mar 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के शिवापार गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग  से 20 झोपड़ियां जल कर राख हो गई। खबर पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। वैसे पीड़ितों ने पहले एक स्कूल प्रबंधन पर आग लगवाने का आरोप मढ़ा, लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं होने की वजह से अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन

  शिवापार गांव के अदालत, सत्यभाव, प्रहलाद, रामधनी, रामबिलास, महेश, प्रेमचंद्र, अर्जुन, नंदलाल, रामनिवास, रामप्रीत, बनवारी, रविंद्र, निरंजन, हरिहर समेत 28 लोगों को वर्ष 1973 में प्रशासन ने जमीन आवंटित किया था। पट्टे की जमीन में लोगों ने झोपड़ी डाल कर कब्जा किया था।
विज्ञापन


 जिसमें पशुओं के लिए भूसा, लकड़ी आदि रखते थे। गुरुवार की रात रहस्मय हाल में पट्टे की जमीन में रखी झोपड़ियों में आग लग गई। झोपड़ियों से उठी तेज लपटो को देख कर कुछ लोगों ने शोर मचाया तो गांव की काफी भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। बाद में सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक 20 झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गांव के संतमिलन ने मौके पर मिले केरोसिन में भीगे हुए कपड़े का टुकड़ा व चट्टा भी दिखाया। बताया कि आग के जलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग  किसने और क्यो लगाई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
 जबकि सवारी, पानमती, मीना, वंदना ने बताया कि पट्टे की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की नीयत से आए दिन विवाद करते रहते है। इस जमीन के विवाद का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
 
एक स्कूल के प्रबंधन  समेत कुछ अन्य लोगों पर झोपड़ियों में आग लगाने का संदेह है, लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं होने से किसी पर आरोप लगाने के बजाए अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
 आगे बताया कि उन्होंने जानवरों कों खिलाने के लिए भूसा इन्हीं झोपड़ियों में रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। अभी गेहूं की फसल तैयार होने में देरी है,ऐसे में पशुओं के चारे का भी संकट पैदा हो गया।
 
इसके अलावा कंडा भी जल गया, इससे भोजन पकाने की भी दिक्कत होगी। पीड़ितों को प्रशासनिक मदद दिए जाने की दरकार है। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि पीड़ित यह आशंका जाहिर कर रहे थे कि एक स्कूल प्रबंधन से जमीन संबंधी विवाद है।

 
आए दिन लोग विवाद करने पर आमदा रहते है,लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं होने से आरोप को साबित कर पाने में असर्मता जाहिर किया। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed