{"_id":"5ccdcedebdec220756711270","slug":"191556991710-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी समेत दो लाख के जेवर उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकदी समेत दो लाख के जेवर उठा ले गए चोर
Sat, 04 May 2019 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
छत से आंगन में उतरने के लिए बनी सीढ़ी से घर में हुए दाखिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर। महुली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति के घर में छत से सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आंगन के बगल में स्थित एक कमरे में रखी आलमारी व बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें रखे जेवर व नकदी चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने डायल 100 को फोन पर सूचना दी। मौकै पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मुकुंदपुर गांव निवासी राम मुरारी प्रजापति (झिनकानू) ने बताया कि वे और उनके परिवार के कुछ सदस्य घर के बाहर बने बारामदे में सो रहे थे। उनके बेटे व बहू आंगन के बगल में बने कमरे में सो रहे थे। जिस कमरे में चोरी हुई गर्मी की वजह से उस कमरे में कोई नहीं था। चोरों ने कमरे को खंगालने से पहले बारामदे के दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर दी थी। जिस कमरे में उनका पुत्र सो रहा था उस कमरे की कुंडी भी चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। कमरे की कुंडी खोलकर उसमें रखा आलमारी, बक्सा व सूटकेश का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये से अधिक के जेवर जिसमें पांच सोने की चेन, एक अदद नथिया, झुमका, झाला, मंगलसूत्र, टीका व पांच अंगूठी सहित चांदी का पावजेब, हाथपलानी, करधन सहित आठ पायल पर उठा ले गए। साथ ही कमरे में रखा 25 हजार नकदी भी चुरा ले गए। शनिवार की सुबह जब मामले की जानकारी हुई तो डायल100 को घटना की जानकारी दी। एसओ महुली शैलेंद्र राय का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
हरिहरपुर। राम मुरारी प्रजापति मिट्टी का बर्तन बनाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब ग्यारह बजे दो बाइक सवार उनके घर आए थे। बाइक सवारों ने उनसे मिट्टी का बर्तन खरीदा। पूछने पर कि इतनी रात को मिट्टी के बर्तन की क्या जरूरत है उसने कोई जवाब नहीं दिया। बारामदे का दरवाजा खोलकर अंदर रखा मिट्टी का बर्तन उन्हे निकाल कर दिया। बाइक सवार रकम देकर जल्दबाजी में बिना देखे सुने मिट्टी की हंड़िया लेकर चलते बने। पीड़ित का कहना है कि उसके घर में मांगलिक कार्यक्रम भी था और चोरों को घर के लोकेशन की सटीक जानकारी थी।