{"_id":"5c6c42d0bdec220c0c3224ac","slug":"191550598864-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों के बीच टक्कर में चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों के बीच टक्कर में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइकों के बीच टक्कर में चार घायल
सेमरियांवा-टेमा मार्ग के तिनहरी नबीपुर मोड़ पर हुई दुर्घटना
सिद्घार्थनगर जिले के रहने वाले तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
सेमरियावां। सेमरियावां-टेमा मार्ग पर स्थित तिनहरी नबीपुर मोड़ पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सोमवार की देर शाम टेमा-सेमरियावां मार्ग पर दुधारा थाना क्षेत्र के करही निवासी शहाबुद्दीन (28) दो अन्य साथियों के साथ सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। उसी समय सिद्धार्थनगर के ग्राम कोटिया निवासी अंगद कुमार (20), सिद्धार्थनगर जिले के ही नगवा निवासी अंकित (20) और शिवसागर (20) एक बाइक से पेमा की तरफ जा रहे थे। तिनहरी नबीपुर मोड़ पर दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी ने बताया कि दुर्घटना के बाद चारों युवक सड़क के किनारे बेहोश पड़े थे। घायल दो युवकों को वे अपनी गाड़ी से सीएचसी सेमरियावां ले गए। बाद में पहुंची एंबुलेंस से दो घायलों को सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने सिद्धार्थनगर के तीनों युवकों अंगद कुमार, शिवसागर और अंकित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि शहाबुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।