{"_id":"5c17ebffbdec2256b61c17e5","slug":"191545071615-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली क्षेत्र का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली क्षेत्र का मामला
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया शारीरिक शोषण
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। कोतवाली पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
14 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका परिवार और खेती से कोई मतलब नहीं है। मां पर परिवार और गृहस्थी की जिम्मेदारी है। उसका गांव जंगल के बीच में है और खेती-बारी भी जंगल में है। वह खेती के काम से अक्सर जंगल में जाया करती है। तीन साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसे जंगल में पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे पांच माह का गर्भ ठहर गया। युवक ने गर्भपात करा दिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे फिर तीन माह का गर्भ ठहर गया। जब युवक से शादी की बात की तो वह मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके घर जाकर शिकायत की तो उसकी मां ने गाली देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत लेकर गई तो सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है। खलीलाबाद कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़िता तहरीर देती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।