{"_id":"5b60a71b4f1c1b8d3e8b4747","slug":"181533060891-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसपी ने खुलासा किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। स्वाट टीम और कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम सोमवार की रात विधियानी तिराहे के पास से चोरी की चार बाइक के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके पास से चार मोबाइल भी मिली। ये लोग महुली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह और बरदहिया चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने टीम के साथी हेड कांस्टेबल नगेंद्र बहादुर सिंह, कांस्टेबल देव नरायन, राणा यादव, मुनीर अहमद, विनोद यादव, ऋषिवेद तिवारी, मनीष गुप्ता, दीपक यादव और शनि यादव के साथ सोमवार की रात शहर में भ्रमण कर रहे थे।
सूचना के आधार पर विधियानी तिराहे के पास से चोरी की चार बाइकों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से चार मोबाइल भी बरामद र्हुइं। पूछताछ में इनकी पहचान सुल्तान पुत्र जलील अहमद, मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद हनीफ, सुभाष पथरकट्ट पुत्र योगेंद्र निवासी नाथनगर, अकरम पुत्र साबित अली निवासी अलीनगर और ओम प्रकाश पुत्र शिव नरायन निवासी भिटनी थाना महुली के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है। गिरोह का सरगना अकरम है। गिरोह खलीलाबाद शहर, धनघटा और महुली क्षेत्र से बाइक की चोरी करता है। आर्थिक लाभ के लिए बाइक का नंबर बदल कर कूट रचित कागजात तैयार कर बेच दिया जाता है।
यदि कोई बाइक नहीं बिकती है तो उसे साथी कबाड़ी ओम प्रकाश प्रजापति को 3000 रुपये में बेच देते हैं। ओमप्रकाश बाइक को काटकर अथवा पार्ट अलग-अलग कर कबाड़ में बेच देता है। मोहम्मद उमर ने बताया कि बरामद प्लेटिना पर लिखा नंबर कूटरचित है।
इसका वास्तविक नंबर यूपी 58 सी- 3407 है। इस बाइक को क्षेत्र में चलाना था। इसी लिए कूट रचित नंबर तैयार कर असली नंबर मिटा दिया था। बरामद बाइक में एक बाइक गोरखपुर से और दूसरी बाइक ओरियंट्रल बैंक खलीलाबाद के पास से, तीसरी बाइक महुली कस्बे से और चौथी बाइक नाथनगर महुली से चोरी की थी।
उमर के साथ चौथी बाइक चोरी की घटना में सिकंदर नाम का युवक भी शामिल था। पकड़े गए बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव और सीओ सदर रमेश कुमार भी मौजूद रहे।