फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप
धनघटा (संतकबीरनगर)। छह दिन पूर्व महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का अपहरण कर गैंगरेप किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस दो आरोपियों पर अपहरण,गैंगरेप और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के भाई का आरोप था कि वह 12 अगस्त को गोरखपुर में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने गया था। घर पर उसकी पत्नी और 19 वर्षीय बहन ही मौजूद थी। आरोप था कि गांव के रहने वाले संतलाल मौर्य और क्षेत्र के एक गांव के निवासी शेरा ने उसकी बहन का जबरन अपहरण कर लिया और बहन के साथ दुष्कर्म किया। उसके घर पहुंचने पर उसे मामले की जानकारी हुई। घटना से पीड़ित परिवार सहम गया था। 14 अगस्त को भाई ने महुली थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कराया। एसओ एसपी गौतम ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद ही दोनों आरोपियों पर अपहरण, गैंगरेप और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया था। दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया था। जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आगे बताया कि शनिवार को पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है। मामले की विवेचना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed