फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खुशी की जगह दो घरो में छाया मातम

खुशी की जगह दो घरो में छाया मातम

Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
खुशी की जगह दो घरो में छाया मातम
दुल्हन उतारने से पहले मिली पति के मौत की सूचना
विज्ञापन

शारदा देवी पति और बेटी के साथ आई थीं मायके
रुपिन गांव के पास हुए हादसे में पति की मौत, बेटी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। अभी शाम को ही बुआ ने भतीजे की बरात का परछावन किया था। सुबह दुल्हन उतारकर नेग लेने की तैयारी में जुटी थीं कि पति के मौत और बेटी के घायल होने की खबर सुनकर चीख पड़ीं। हादसे ने एक साथ दो परिवारों की खुशियां छीन ली।

डेबरी गांव के पूर्व प्रधान अंगद यादव की बहन शारदा की शादी अशरफपुर निवासी दयाराम के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को अंगद के भाई बालेंद्र यादव के बेटे संजय की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दयाराम पत्नी शारदा और बेटी प्रियंका के साथ आए थे। भतीजे के परछावन के वक्त शारदा की खुशी से नाच रही थीं। बरात में दयाराम के साथ बेटी प्रियंका भी गई थी। शुक्रवार सुबह संजय दुल्हन के साथ घर आने वाले थे। दुल्हन की डोली का इंतजार कर रही बुआ शारदा तैयारियों में जुटी थी कि रुपिन गांव के पास हुए हादसे में पति दयाराम की मौत और बेटी प्रियंका के घायल होने की खबर मिली। खबर मिलते ही अंगद यादव के घर में कोहराम मच गया। शारदा बार-बार बेहोश हो रही थी। देर शाम दयाराम का शव पोस्टमार्टम के बाद अशरफपुर पहुंचा। सरयू नदी के बिड़हरघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed