फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अनियंत्रित बोलेरो पलटी, पांच घायल

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, पांच घायल

Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलेरो पलटी, पांच घायल
अनियंत्रित बोलेरो पलटी, पांच लोग घायल
विज्ञापन

बाइक को बचाने में हुई अनियंत्रित
धनघटा थाना के रूपिन तिराहे पर हुआ हादसा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर शनिवार की शाम बंडा बाजार के पास रुपिन तिराहे पर बाइक को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर बोलेरो चाय की दुकान में घुसते हुए सड़क के नीचे जाकर पलट गई। उसमें सवार तीन और बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मलौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

धनघटा क्षेत्र के सुरैना गांव निवासी उर्मिला पत्नी कृष्णचंद्र भाई दौलतपुर निवासी घनश्याम के साथ बाइक पर सवार होकर शादी में शरीक होने बैकुंठपुर पोखरा गांव जा रही थीं। जब बाइक सवार रुपिन तिराहे पर पोखरा गांव की तरफ मुड़े तभी पीछे से बोलरो तेज गति से आ गई। बाइक सवार से टकराते हुए बोलेरो सड़क के किनारे स्थित चाय की दुकान में घुसते हुए सड़क के नीचे जाकर पलट गई। उसमें सवार अरविंद 38और उनकी बेटी प्रतिभा 14 निवासी पारा हरगोविंद और चालक बेचन 32 निवासी बहादुरपुर थाना बेलघाट जिला गोरखपुर घायल हो गए। बाइक सवार भाई-बहन को भी चोटे आई। चाय की दुकान बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed