फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   धनघटा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की साइड स्टोरी

धनघटा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की साइड स्टोरी

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की साइड स्टोरी
दुश्मन का मददगार होने की आशंका में शुरू हुई थी अदावत
विज्ञापन

वर्ष-2014 में हुई एक घटना में सर्वेश की मान रहा था भूमिका सलमान
18 फरवरी-2017 को भी सलमान ने सर्वेश को मारी थी गोली
हत्या के प्रयास में सलमान व उसके पिता जेल गए, पिछले वर्ष जून में छूटे थे

इंद्रेश यादव/अयाज अहमद
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के गोविंदगंज बाजार में बुधवार की शाम हुई दोहरे हत्याकांड की जड़ चार वर्ष पहले पड़ गई थी। सलमान एक बेहद निजी मामले में सर्वेश को दखल देने वाला मानता था। इस बात पर दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। दो वर्ष पहले वह सर्वेश को गोली मार भी चुका थ, लेकिन उस बार संयोग से सर्वेश इलाज के बाद ठीक हो गया।
गांव गागरगाड़ और हड़िया माफी में करीब तीन किलोमीटर की दूरी है। दोनों गांवों के मध्य गोविंदगंज बाजार है। इस बाजार में दोनों गांवों के लोग बराबर आया-जाया करते हैं। दिसंबर-2014 में सलमान और सर्वेश के बीच एक पारिवारिक मामले को लेकर विवाद हो गया। सलमान अपने दुश्मन का सर्वेश को पक्षकार और मददगार मानता था। इस बात पर दो-तीन बार दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन अन्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो जाता था। 18 फरवरी-2017 को गागरगाड़ निवासी विरेंद्र यादव व सर्वेश यादव किसी कार्यवश हड़ियामाफी गांव से होकर बाइक से शनिचरा बाजार जा रहे थे। हड़ियामाफी गांव के पास सलमान ने पीछे से सर्वेश पर फायर कर दिया था। सर्वेश के पीठ में गोली लगी थी। बाइक चला रहे वीरेंद्र घायल सर्वेश को किसी तरह से शनिचरा बाजार ले गए, जहां से सीएचसी मलौली और फिर मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाया गया। ठीक होकर आए सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने सलमान व उसके पिता रहमान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। जून-2018 में सलमान व उसके पिता रहमान जमानत पर छूटकर घर आए थे।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई थी सूचना
हैंसर। गागरगाड़ निवासी सर्वेश व सलमान के बीच चल रही अदावत को धनघटा पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। सर्वेश के पिता ज्ञानचंद का दावा है कि सर्वेश ने कई बार पुलिस को पत्र देकर जान का खतरा जताया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से नहीं लिया। बेटे की हत्या से व्यथित ज्ञानचंद का कहना है कि सलमान नाहक ही उनके बेटे के जान के पीछे पड़ा था। जिस व्यक्ति की मदद की आशंका में यह अदावत शुरू हुई थी, उससे सर्वेश का लेना-देना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed