{"_id":"5bd4b89cbdec227eda030ce6","slug":"171540667548-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रजिस्ट्रार बातचीत छोड़ चले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब रजिस्ट्रार बातचीत छोड़ चले गए
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक और एसडीएम के सामने सब रजिस्ट्रार को धमकी
बातचीत अधूरा छोड़ भागे सब रजिस्ट्रार
धनघटा तहसील में उप निबंधक कार्यालय लाने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा तहसील परिसर में शनिवार को कुछ लोगों ने सब रजिस्ट्रार को जलाकर मार डालने की धमकी विधायक व एसडीएम के मौजूदगी में दी। इससे सहमे सब रजिस्ट्रार बातचीत को अधूरा छोड़ भाग निकले। सब रजिस्ट्रार को खुलेआम धमकी देने की दस्तावेज लेखक संघ ने निंदा की है।
धनघटा तहसील में उप निबंधक कार्यालय लाने समेत अन्य मांगों के लिए आंदोलित अधिवक्ताओं को मनाने विधायक श्रीराम चौहान और एसडीएम बाबूराम पहुंचे थे। इस दौरान सब रजिस्ट्रार को भी बुलाया गया। सब रजिस्ट्रार मुहम्मद मसूद खान ने बातचीत के दौरान कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय के लिए राज्यपाल के नाम दान में मिली जमीन के बावत तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई 12 नवबंर को है। उनकी यह बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी और सुनवाई में आने पर जलाकर मारने की धमकी दे दी। हालांकि, विधायक और एसडीएम ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया, लेकिन कुछ ही देर बाद सब रजिस्ट्रार चले गए। सब रजिस्ट्रार मुहम्मद मसूद खान ने कहा कि सही बात कहना लोगों को नागवार लगा। इससे उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय बगैर उच्चाधिकारियों के आदेश के बिना दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जाएगा।
सब रजिस्ट्रार को धमकी देने पर रोष
हैंसर। तहसील परिसर धनघटा में सब रजिस्ट्रार को धमकी देने पर दस्ताबेज लेखक संघ ने रोष व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि किसी अधिकारी को इस तरह धमकी देकर अपमानित किया जाना मर्यादा के खिलाफ है। उप निबंधक मुहम्मद मसूद खान को तहसील में धमकी देकर अपमानित करने की जानकारी होते ही दस्ताबेज लेखक संघ ने रजिस्ट्री कार्यालय पर संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें कहा गया कि जो मामला शासन में है और उच्चाधिकाधिकारियो के हाथ में है, उसमें छोटे अधिकारी व कर्मचारी क्या कर सकते हैं। तहसीलदार के वहंा पैरवी करने की बात कहकर सब रजिस्ट्रार ने कोई गलत नहीं कहा था। बैठक में मौजूद दस्ताबेज लेखक प्रहलाद यादव, हनुमान दुबे, भूमिनाथ यादव, कौशल किशोर मिश्र, रमेश चंद्र, रामभवन, सर्वजीत, अरुणेश, सूर्यनाथ श्रीवास्तव, हरिबंश आदि ने मांग की कि जब तक रजिस्ट्री कार्यालय के लिए जब तक अलग भवन नहीं बन जाता है, तब तक कार्यालय जहां है वहीं पर संचालित होना चाहिए।