फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   राजेडीहा का मामला

युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Fri, 21 Jun 2019 10:02 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
राजेडीहा का मामला
CRIME SCENE
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा बाजार में शुक्रवार की देर शाम एक युवक को दूसरे युवक ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। मेंहदावल सीएचसी से डॉक्टर ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजेडीहा बाजार निवासी मुहम्मद रजा की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। बरात को भोजन कराने के दौरान इसी गांव निवासी सलमान तथा एक अन्य युवक में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसकी सूचना पर डॉयल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर वापस लौट गई। शाम को सलमान राजेडीहा बाजार में एक दुकान पर खड़ा था। इस दौरान उसे कुछ युवकों ने घेर लिया और धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर परिजन पहुंचे और घायल सलमान को सीएचसी मेंहदावल ले गए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में बखिरा एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed