फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच का आदेश

दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच का आदेश

Thu, 20 Jun 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच का आदेश
दरोगा का घूस लेते वीडियो वायरल, जांच का आदेश
विज्ञापन

धनघटा थाने के एक एसआई का है यह वीडियो
फरवरी में हुई मारपीट में एक घटना में विवेचक थे
एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धनघटा थाने में तैनात एक एसआई का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो चार महीने पुराना है, लेकिन हाल ही में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने दरोगा के लिए यह गले की हड्डी बन सकता है। एसपी ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने एवं रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। दरोगा आजकल मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

जो वीडियो वायरल हो रहा है वह धनघटा थाना परिसर का है। इसमें वर्दी पहने एसआई और एक आम व्यक्ति दिख रहा है। जैकेट पहने यह व्यक्ति हाथ में एसआई को रुपये पकड़ाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। सूत्रों के अनुसार धनघटा क्षेत्र के गांव में फरवरी में हुई मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज हुआ था। कोर्ट के आदेश पर मामले की विवेचना के दौरान मनमाफिक रिपोर्ट लगवाने के लिए एक पक्ष की तरफ से इस एसआई से संपर्क किया गया। एसआई से बात पक्की होने के बाद एक व्यक्ति उसे रुपये दे रहा है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दूर खड़ा कोई व्यक्ति इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद रहा है। हालांकि एसआई को इसकी भनक भी नहीं लगी क्योंकि वह बड़े निश्चित भाव से रुपये पकड़ रहा है। वीडियो वायरल होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। जिस एसआई का यह वीडियो है उन्हें कुछ महीना पूर्व ही इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा जल्दी ही रिटायर होने वाले हैं। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को भी भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed