{"_id":"5d09228f8ebc3e48bb2d1dc1","slug":"156087974520-khalilabad-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से घायल वृद्वा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक से घायल वृद्वा की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
रविवार की रात घायल हुई थी मोदा देवी, सोमवार की रात हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। रविवार की रात बाइक की ठोकर से घायल हुई धनघटा क्षेत्र के परसा कला गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्वा की सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
परिवार के लोगों ने बताया कि मोदा देवी पत्नी वंशु (65) रविवार की रात करीब आठ बजे घर के सामने सुरैना-मलौली मार्ग के बगल में खड़ी थीं। उसी समय मलौली की तरफ से आई बाइक से ठोकर लग गई। मोदा देवी सड़क पर गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में सोमवार की रात इलाज के दौरान मोदा देवी की मौत हो गई। परिजनों ने धनघटा थाने पर तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।