फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तीन दिन से बंद घर में मिला फार्मासिस्ट का शव

तीन दिन से बंद घर में मिला फार्मासिस्ट का शव

Tue, 18 Jun 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से बंद घर में मिला फार्मासिस्ट का शव
तीन दिन से बंद घर में मिला फार्मासिस्ट का शव
विज्ञापन

घर से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को हुई आशंका
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अचकपुरवा मोहल्ले में तीन दिन से बंद घर में मंगलवार को फार्मासिस्ट का शव बरामद हुआ है। दुर्गंध उठने के बाद मोहल्ले वालों को आशंका हुई तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को घर के अंदर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय राजेडीहा में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात सुरेंद्र सिंह अचकपुरवा मोहल्ले में घर बनवाकर रहते थे। घर के लोग किसी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले पैतृक घर पटना चले गए थे। वह घर पर अकेले थे। चौराहे पर रोज लोगों से मिलते थे। तीन दिन से वह मोहल्ले में दिखाई नहीं दिए तो लोग उनके घर पहुंचे। घर से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर एसआई राजेंद्र सिंह पहुंचे और किसी तरह दरवाजे को धक्का देकर खोला। पुलिस कमरे में गई तो देखा कि सुरेंद्र सिंह का शव फर्श पर पड़ा था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed