फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   साइकिल की दुकान में लगी आग, 30 लाख की क्षति

साइकिल की दुकान में लगी आग, 30 लाख की क्षति

Tue, 18 Jun 2019 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
साइकिल की दुकान में लगी आग, 30 लाख की क्षति

विज्ञापन
शार्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग
दमकल की गाड़ियो के देर से पहुंचने पर लोगों ने पुलिस चौकी पर लगे शीशे को तोड़ा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहे के पास सोमवार की देर रात साइकिल की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। शार्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को देर तक जूझना पड़ा। दमकल की गाड़ियों के देर से आने से नाराज भीड़ ने पुलिस चौकी का शीशा भी तोड़ दिया। सीओ सदर की अगुवाई में पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह से भीड़ को शांत कराया। दुकान में करीब 30 लाख रुपये की क्षति की बात कही गई है।
मुखलिसपुर तिराहे पर बरदहिया बाजार निवासी मोहम्मद रिजवान की साइकिल की दुकान है। उसी में जूते-चप्पल की भी दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। करीब साढ़े दस बजे दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। आग की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। बीच शहर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई तो गाड़ी आंधे घंटे बाद पहुंची। इससे गुस्साई भीड़ ने मुखलिसपुर पुलिस चौकी में खिड़की पर लगे शीशे को तोड़ दिया। वहां खड़ी दो बाइकों के हेडलाइट भी तोड़ दिए। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। आगलगी के बाद बवाल की सूचना पर सीओ सदर रमेश कुमार पहुंचे और लोगों को शांत कराया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पीड़ित मोहम्मद रिजवान का कहना था कि आग से जूते-चप्पल, साइकिल का टायर-ट्यूब, टीवी, फ्रिज, कैश, आभूषण इत्यादि मिलाकर करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्रीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल आग से हुई क्षति का आकलन करेंगे। आग की सूचना पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


...वरना हो सकता था बड़ा हादसा
रिजवान के परिवार के कुछ सदस्य मुखलिसपुर तिराहा स्थित दुकान के ऊपरी हिस्से में रहते हैं। सोमवार की रात पड़ोस में एक शादी होने के चलते दुकान बंद कर सभी लोग वहां गए थे। दुकान में आग लगने की जानकारी होते ही घर में मौजूद दो महिलाएं सीढ़ी के रास्ते बाहर निकल गईं। आग फैलते ही अगल-बगल के घरों के लोग भी बाहर आ गए थे। फायर कर्मियों ने बड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। वरना बीच शहर में लगी आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed