{"_id":"5cfe8890bdec2207826df3f9","slug":"156018496719-khalilabad-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारपूजा के दौरान मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
द्वारपूजा के दौरान मारपीट, पांच घायल
Mon, 10 Jun 2019 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बालू शासन गांव में रविवार की रात आई बरात में कुछ युवकों में द्वारपूजा के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।
बालू शासन गांव निवासी शंभू साहनी के घर पर रविवार को मेंहदावल कस्बे के बेलबनवा टोले से बरात आई थी। द्वारपूजा के दौरान बरात पक्ष के तीन चार युवक मोबाइल से महिलाओं का विडियो बनाने लगे। जिसे घराती पक्ष के सूरज साहनी आदि ने मना किया। इससे नाराज युवकों ने सूरज की पिटाई कर दी। यह देख घराती और बराती आपस में भिड़ गए। इसी मारपीट में घराती पक्ष के राजू व सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव कर रहे राजेश और उमेश साहनी भी घायल हो गए। लुकाऊ उर्फ दूधनाथ व राजेश साहनी ने बताया कि मारपीट के बाद बराती दूल्हा को साथ लेकर खलीलाबाद चले गए जिसके चलते शादी नहीं हो पाई। किसी की सूचना पर पहुंची डायल 100 टीम कुछ लोगों को अपने साथ ले गई। सोमवार को संभ्रांत लोगों ने पंचायत कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद बखिरा स्थित भदेश्वरनाथ मंदिर में विवाह कराया गया।