{"_id":"5cfe888cbdec22077268bbae","slug":"15601849647-khalilabad-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को मारा चाकू
Mon, 10 Jun 2019 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर (संतकबीरनगर)। छेड़खानी का विरोध करने पर क्षेत्र के एक गांव की युवती को रविवार की शाम एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू युवती के हाथ में लगा। उसका सीएचसी मलौली में उपचार कराया गया।
पुलिस की दो गई तहरीर के मुताबिक धनघटा क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम बारात जा रही थी। उसकी विदाई करने के बाद युवती अकेले घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने और शोर मचाने से नाराज युवक ने उसपर चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर मौके पर गांव के लोग पहुंच गए, लेकिन इसके पहले युवक फरार हो गया। प्रभारी एसओ विवेकानंद तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस के ढुलमुल रवैये से अपराधी बेखौफ
संतकबीरनगर। बहू-बेटियों पर गंदी नजर रखने वालों को पुलिस का खौफ नहीं रहा, तभी तो आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस भी ऐसे मामलों में कार्रवाई से परहेज कर रही है। धनघटा क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को चाकू मारने की घटना में भी ऐसा ही हुआ। इस मामले में केस दर्ज करना तो दूर पुलिस ने अभी प्रारंभिक छानबीन तक शुरू नहीं की है। इससे पहले भी हुई कई वारदातों में पुलिस का रवैया कागजी कोरमपूर्ति तक ही सिमटा रहा है।
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात के परछावन के बाद लौट रही युवती ने रास्ते में छेड़खानी कर रहे युवक का जब विरोध किया तो उसने युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने न तो केस दर्ज किया है और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि इस वारदात से पीड़ित युवती और उसका परिवार सहमा हुआ है। प्रभारी एसओ संजय पांडेय का कहना है कि कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष को मंगलवार को थाने बुलाया गया है।
इससे पहले बीते शनिवार को मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीया बालिका के साथ पड़ोस के ही किशोर ने दुष्कर्म किया था। बालिका का पिता पुलिस चौकी से लेकर थाने तक चक्कर काटता रहा। रविवार को इसमें केस दर्ज हुआ और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया, लेकिन इसके बावजूद सुलह-समझौते का प्रयास चल रहा है। इसी क्रम में बीते शनिवार को महुली थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात निकलने के दौरान नृत्य कर रहीं महिलाओं के साथ दूसरे गांव के युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मनबढ़ों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि बरात का रास्ता रोक दिया। डॉयल 100 की टीम ने पहुंचकर मामला शांत कराया। अगले दिन पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर भी दी लेकिन केस अब तक दर्ज नहीं हुआ। पिछले माह 17 मई को महुली थाना क्षेत्र में ही छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रकरण चर्चा में आने और वरिष्ठ अफसरों के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से पीड़ित और उसके परिजनों का तो कानून से भरोसा कम हो ही रहा है लोग भी सवाल उठा रहे हैं।