फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   नाबालिग अपह्रता को पुलिस ने किया बरामद

नाबालिग अपह्रता को पुलिस ने किया बरामद

Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग अपह्रता को पुलिस ने किया बरामद
नाबालिग अपहृता को पुलिस ने ढूंढ निकाला
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी होमगार्ड और उसके पुत्र समेत चार पर दर्ज किया है केस
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को अपहृत की गई किशोरी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम ढूंढ निकाला। उसे महिला अभिरक्षा में चिकित्सयीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में एक होमगार्ड और उसके पुत्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

काली जगदीशपुर चौकी प्रभारी शर्मा सिंह यादव ने बताया कि महुली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को होमगार्ड के पुत्र समेत चार लोग बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पूछताछ करने पर मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर होमगार्ड इंद्रजीत पांडेय और पुत्र जनार्दन निवासी शंकरपुर उर्फ बक्तुपुर समेत चार के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम महुली तिराहे से अपहृता को ढूंढ निकाला गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed