फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसा हुआ

हादसे में पति की मौत, पत्नी व बेटा घायल

Wed, 29 May 2019 11:15 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
हादसा हुआ
कोतवाली क्षेत्र के सरैया बाईपास स्थित नवीन मंडी के पास हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। फोरलेन पर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास बुधवार की शाम एक वाहन ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी श्याम प्रसाद चौरसिया (42) पत्नी गीता (35) और बेटा कृष्णा (08) के साथ मंगलवार को अपने ससुराल कोतवाली क्षेत्र के दशहरा गांव गए हुए थे। वह बुधवार की शाम करीब पांच बजे पत्नी और बेटे को बाइक पर बैठाकर ससुराल से अपने घर सेमरी वापस लौट रहे थे। अभी सेमरा बाईपास स्थित नवीन मंडी के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्याम प्रसाद चौरसिया, गीता और कृष्णा उछलकर सड़क के किनारे जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण श्याम प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी गीता और बेटा कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस से घायल गीता और कृष्णा को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मां-बेटे को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ सदर रमेश कुमार व एसएसआई मोतीचंद मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही दुर्घटना कर भाग रहे कार को नेदुला बाईपास के पास से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ की सक्रियता से पकड़ा गया वाहन
कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास बाइक सवार को टक्कर मार कर भाग रहे कार को सीओ ने नेदुला चौराहे से बरामद कर लिया। सीओ रमेश कुमार ने बताया कि डायल 100 को सूचना मिली की बाइक सवार को टक्कर मार कर कार सवार भाग रहे हैं। उन्हें भी यह सूचना मिली। उसी समय से वह नेदुला चौराहे के पास पहुंचे थे कि देखा कार वहां पर खड़ी थी। कुछ लोग कार को देख रहे थे। पास पहुंचने पर वे लोग भाग निकले। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। कार को कोतवाली में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed