फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मदद के बहाने बदल दिया एटीएम कार्ड

मदद के बहाने बदल दिया एटीएम कार्ड

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
मदद के बहाने बदल दिया एटीएम कार्ड
एटीएम कार्ड बदलकर निकाल लिए साढ़े आठ हजार
विज्ञापन

- खलीलाबाद कस्बे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बुधवार की दोपहर में शहर के एक एटीएम बूथ पर अपने कार्ड से रुपये निकालने गए नौजवान को एक जालसाज ने मदद के बहाने फंसा लिया। कार्ड बदलकर जालसाज ने दूसरे बूथ से आठ हजार रुपये भी निकाल लिए। जानकारी होने पर नौजवान ने अपना एटीएम कार्ड लॉक कराया और खलीलाबाद कोतवाली में तहरीर दी।

बखिरा थाना क्षेत्र के फेउसी गांव निवासी सत्यव्रत मिश्र बुधवार को किसी जरूरी कार्य से खलीलाबाद आए हुए थे। इस दौरान रुपयों की जरूरत पड़ने पर वे नेदुला स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचे। रुपये निकालने के दौरान कार्ड मशीन में फंस गई। मदद के बहाने एक युवक पहुंचा और मशीन में नया ऑपरेटिंग सिस्टम होने से दिक्कत की बात कहकर कार्ड चेक करने लगा। जल्दी ही युवक वहां से चला गया। दस मिनट बाद ही सत्यव्रत के मोबाइल पर दूसरे एटीएम बूथ से साढ़े आठ हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। हैरान सत्यव्रत ने जब अपना कार्ड चेक किया तो वह बदल गया था। उसने तुरंत अपने बैंक के मैनेजर से संपर्क कर खाता लॉक कराया। इसके बाद देर शाम कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed