{"_id":"5b86dee142c79246344b342c","slug":"141535565537-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम के शटर का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोरूम के शटर का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
शोरूम स्वामी ने दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल। स्थानीय कस्बे में बीएमसीटी मार्ग स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने बिक्री के लिए रखा नया ट्रैक्टर चुरा लिया। बुधवार की सुबह शोरूम के कर्मचारी पहुंचे तो टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी हुई। शोरूम मालिक ने मेंहदावल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मेंहदावल थानाक्षेत्र के ब्रह्मचारी वार्ड से सटे बीएमसीटी मार्ग के किनारे किराए के भवन में एक ट्रैक्टर एजेंसी का शोरूम है। मंगलवार की रात चोरों ने शोरूम के शटर का ताला तोड़कर नया ट्रैक्टर चोरी कर लिया। शोरूम मालिक अभिजीत चौधरी निवासी बंजरिया पश्चिमी कोतवाली खलीलाबाद ने मेंहदावल पुलिस को नया ट्रैक्टर तथा कुछ महत्वपूर्ण पार्ट चोरी होने की तहरीर दी है।
शोरूम मालिक के अनुसार सुबह 10 बजे दुकान के कर्मचारियों ने ताला टूटा देखकर उन्हें मोबाइल से इसकी जानकारी दी। इस संबंध में एसओ गौरव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर शोरूम में चोरी की घटना से संबंधित तहरीर मिली है। एसआई को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।