फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लखनऊ की फोरेंसिक टीम घटना की करेगी तहकीकात

लखनऊ की फोरेंसिक टीम घटना की करेगी तहकीकात

Mon, 27 Aug 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 27 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ की फोरेंसिक टीम घटना की करेगी तहकीकात
पठान टोलो में तीनों मृतक युवको के परिजन कार्यालय में पुलिस अधीक्षक से मिले। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले तीन युवकों के शव की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस अब लखनऊ के फोरेंसिक टीम की मदद लेगी। इसके लिए एसपी ने बकायद टीम को पत्र लिखकर जांच में सहयोग मांगा है। उम्मीद है कि टीम जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

बीते 14 अगस्त की शाम को मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे तीन युवकों का शव मिला था। युवकों की पहचान पठान टोला निवासी 18 वर्षीय उबैदुल्लाह पुत्र शमीम खान, 17 वर्षीय बरकत अली पुत्र अनवारूल और 17 वर्षीय शानू 17 पुत्र अब्दुल वहीद के रूप में हुई थी। परिजनों ने तीनों युवकों की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज हुुुआ है। परंतु अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई। घरवालों ने भी सीधे तौर पर कोई आशंका नहीं जताई है और न ही युवकों के किसी से विवाद की ही कोई बात सामने आ रही है। यही वजह है कि पुलिस को अब तक मामले के पर्दाफाश के लिए कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी पुलिस इस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है। लोकल फोरेंसिक टीम भी दो बार जांच कर चुकी है। सोमवार को तीना युवकों के पीड़ित परिजन एसपी से मिले और जांच में सहयोग का आश्वासन दिया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। लखनऊ की फोरेंसिक टीम को जांच के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि टीम जल्द ही जांच के लिए आएगी। इस मामले में लखनऊ फोरेंसिक टीम की जांच काफी कारगर साबित हो सकती है। जल्दी ही मामले का फर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed