{"_id":"59ce87a14f1c1b72548b4f9e","slug":"141506707361-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोखा ने किशोरी संग किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोखा ने किशोरी संग किया दुष्कर्म
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ झाड़-फूंक के बहाने एक तांत्रिक ने नशीला पाउडर सुंघा कर दो दिन तक दुष्कर्म किया। किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को मामले की जानकारी दी। इसकी भनक लगते ही तांत्रिक भाग निकला। शुक्रवार को किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना तीन दिन पहले की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
16 वर्षीय किशोरी का कहना है कि उसकी आए दिन तबीयत खराब रहती थी। दवाओं का असर नहीं होरहा था। उसके एक रिश्तेदार झाड़-फूंक कराने के लिए गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के एक तांत्रिक को लेकर आए। किशोरी का आरोप है कि 25 सितंबर की रात तांत्रिक ने उसे झाड़-फूंक के लिए उसे झोपड़ी में बुलाया और नशीला पाउडर सुंघा दिया। कुछ ही देर बाद ही वह अचेत हो गई। उसके बाद तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो रक्तस्राव हो रहा था। 26 सितंबर को फिर उसी छप्पर में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। भेद खुलते ही तांत्रिक भाग निकला। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।