{"_id":"5c6d9d1ebdec224af71521e6","slug":"131550687518-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने नाम पर ठगी के दो आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने नाम पर ठगी के दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

- ठगी के शिकार युवकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर बाजार में देर शाम विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये हड़पने के आरोपी दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बाघनगर बाजार में सिसई माफी रोड पर एक एजेंसी खोलकर कुछ लोग क्षेत्र के नौजवानों को विदेश भेजने का लालच दे रहे थे। इनका शिकार बने युवक कलीम अहमद पुत्र मोहम्मद नसीर निवासी बाघनगर ने 80 हजार, शमसुज्जोहा पुत्र शौकत अली निवासी बाघनगर ने 50 हजार, लाल खान पुत्र अब्दुल्लाह निवासी भाटपारा ने 40 हजार, मोहम्मद अदनान पुत्र शाहिद हुसैन निवासी भाटपारा ने 40 हजार, मुशीर अहमद पुत्र नसीम निवासी बाघनगर ने 15 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा भी कई अन्य लोगों से इस एजेंसी के संचालकों ने रुपये ले रखे हैं। परंतु रुपये और पासपोर्ट समेत अन्य जरूरी कागजात लेने के बाद गायब हो गये थे। सभी को जल्दी ही कुवैत की एक कंपनी में काम दिलाने का वादा किया था। कई महीने बाद भी न तो काम मिला और न ही रुपये। दबाव बढ़ा तो एजेंसी के ऑफिस में तालाबंद कर गायब हो गए। बुधवार की शाम लगभग सात बजे एक एजेंट को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस चौकी बाघनगर ले गये। पूछताछ में उसने दूसरे एजेंट का भी नाम बताया जिसे पकड़ा गया।
इस संबंध में एसओ आरके गौतम ने बताया कि जालसाजी के आरोपी दोनों युवकों पूछताछ की जा रही है। जालसाजी करने वाला इनका पूरा रैकेट है। जल्दी ही मुख्य आरोपी समेत इनसे जुड़े कई एजेंटों को भी पकड़ लिया जाएगा।