फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   कोतवाली क्षेत्र के बगहिया के पास हुई घटना

कोतवाली क्षेत्र के बगहिया के पास हुई घटना

Wed, 20 Mar 2019 06:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बगहिया के पास हुई घटना
सड़क हादसे में व्यापारी की मौत
विज्ञापन

महराजगंज जिले के सिसवा बाजार के रहने वाले थे व्यापारी रामदास

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात सड़क पार कर रहे एक व्यापारी को वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज जिले के सिसवा बाजार निवासी 40 वर्षीय रामदास बरदहिया बाजार में सामान खरीदने आए थे। वह सामान खरीदकर वापस नेशनल हाईवे पर वाहन पकड़ने जा रहे थे। बरदहिया के पास सड़क पार कर रहे थे। उस दौरान एक वाहन ने उन्हें तेज गति से टक्कर मार दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर सीओ सदर रमेश कुमार और कोतवाल प्रदीप सिंह पहुंचे। व्यापारी की शिनाख्त कराई और परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद पहुुंचे व्यापारी के पुत्र मोहन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि व्यापारी के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed