फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सर्वेश व सलमान की हत्या की विवेचना में उलझी पुलिस

सर्वेश व सलमान की हत्या की विवेचना में उलझी पुलिस

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सर्वेश व सलमान की हत्या की विवेचना में उलझी पुलिस
सर्वेश और सलमान की हत्या की विवेचना में उलझी पुलिस
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त असलहा और सलमान के अज्ञात हत्यारोपी पुलिस की पहुंच से दूर
सर्वेश के परिजनों ने सात पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। गोविंदगंज बाजार में बुधवार की शाम हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के सामने शुक्रवार की शाम एक नई चुनौती आ गई। मृतक सर्वेश के पिता ने सलमान समेत आठ लोगों को सर्वेश की हत्या का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की, जिसे पुलिस ने अपनी विवेचना में शामिल कर लिया है। अब तक सर्वेश की हत्या में प्रयुक्त असलहा और सलमान के अज्ञात हत्यारोपी पुलिस के पहुंच से दूर हैं।
गोविंदगंज बाजार में मंदिर के पास गागरगाड़ निवासी 24 वर्षीय सर्वेश यादव की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे हड़ियामाफी गांव निवासी 23 वर्षीय सलमान लोगों ने दौड़ा कर मार डाला था। इन दोनों मामलों में पुलिस ने उदहा गांव के चौकीदार हरिहर की सूचना के आधार पर सर्वेश की हत्या मेें मृतक सलमान पुत्र रहमान निवासी हड़ियामाफी और मृतक सलमान की हत्या में दो नाम-पता अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर घटना की विवेचना कर रही है। शुक्रवार की शाम मृतक सर्वेश के पिता ज्ञानचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी कि उसके बेटे की हत्या में सलमान समेत आठ लोग शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि जिस समय सर्वेश को गोली मारकर सलमान भाग रहा था, उस समय असलहा उसके हाथ में था और उसने फायर भी किया था, लेकिन जब उसकी लाश पुलिस को मिली तो असलहा नहीं मिला। सलमान को मारने के लिए भीड़ उसके पीछे दौड़ी थी और चौकीदार के अनुसार सलमान की हत्या केवल दो लोगों ने की है। यदि सलमान की हत्या दो लोगों ने की है तो उसका असलहा भी उन्हीं के पास हो सकता है। पुलिस अपनी जांच कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतक सर्वेश के पिता की तहरीर विवेचना में शामिल कर ली गई है। जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


थाने पर पहुंचे गागरगाड़ के लोग, आरोपियों को पकड़ने की मांग
तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। गागरगाड़ के लोग शनिवार को भारी संख्या में धनघटा थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर पहुंचे। तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर सर्वेश के हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सर्वेश के पिता ज्ञानचंद्र, भाई अवधेश, रामप्रवेश समेत गांव के तमाम लोगों का कहना था कि सर्वेश की हत्या सलमान समेत आठ लोगों ने मिलकर की है, जबकि पुलिस केवल मृतक सलमान के खिलाफ केस दर्ज किया है। इससे अन्य लोग खुलेआम घूमकर धमकी दे रहे हैं। उनका कहना था कि गोविंदगंज बाजार में जिस समय सर्वेश को गोली मारी गई, उस समय मृतक के पिता समेत उसके गांव के लोग मौजूद रहे। सर्वेश को अकेला पाकर उसकी जान ली गई है। फरियाद सुन रहीं तहसीलदार वंदना पांडेय को गांव वालों ने प्रार्थना पत्र भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed