{"_id":"59d127d04f1c1bae538b53a3","slug":"121506879440-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। नगर पंचायत मगहर के युवक की सीहापार स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सहजनवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस गोरखपुर में परिवार वालों ने शव की पहचान की। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
नगर पंचायत मगहर के मोहनलालपुर के लोगों ने बताया कि 21 वर्षीय अंगद पुत्र बालमिश्री एक हाथ से विकलांग था। वह शुक्रवार को गोरखपुर जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। तभी से उसके परिजन तलाश कर रहे थे। युवक का कहीं पता नहीं चलने से परिवार वाले परेशान थे। रविवार को पता चला कि शुक्रवार की शाम सीहापार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। सहजनवां थाने की पुलिस ने लावारिस में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। उसके बाद परिवार वाले गोरखपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता बालमिश्री ने शव की पहचान अपने पुत्र अंगद के रूप में की। अंगद की मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।