फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पीएम आवास की फर्जी जियो टैगिंग करते एक पकड़ा गया

पीएम आवास की फर्जी जियो टैगिंग करते एक पकड़ा गया

Sun, 07 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास की फर्जी जियो टैगिंग करते एक पकड़ा गया
पीएम आवास की फर्जी जियो टैगिंग करते एक पकड़ा गया
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के अजाव गांव का मामला
ग्राम प्रधान ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अजाव गांव में रविवार को प्रधानमंत्री आवास की फर्जी जियो टैगिंग कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। ग्राम प्रधान ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम प्रधान पंकज देवी ने बताया कि गांव निवासी एक युवक प्रधानमंत्री आवास के प्लान प्लस पोर्टल की ग्राम पंचायत की आईडी और पासवर्ड चुरा कर जियो टैगिंग कर रहा था। जिससे ग्राम पंचायत में स्थित मकान के अनुपात में जियो टैगिंग की संख्या अधिक हो जा रही थी। इसके चलते ग्राम पंचायत के पात्रों को योजना का लाभ मिलने की जगह अपात्रों को मिलने की संभावना बढ़ गई थी। 29 सितंबर को सीडीओ ने गांव निरीक्षण के दौरान कुल 199 पात्रों की जियो टैगिंग होने के बाद इस पर रोक लगा दी थी। फिर भी यह युवक पोर्टल पर जियो टैगिंग कर रहा था। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उसके इस कृत्य से शासन की मंशा पर पानी फिरने के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था। ग्राम प्रधान ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ महुली मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed