फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   youth caught with minor

किशोरी को फुसलाकर ले जा रहा युवक पकड़ा

Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 02 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
youth caught with minor
डेमो - फोटो : डेंमो
मगहर। प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी को लेकर जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पता चला कि युवक शादीशुदा है और कस्बे के नजदीक के ही एक गांव में उसकी ससुराल है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मुंबई में काम करने वाले इस युवक ने किशोरी से फोन पर बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे उसके घर वालों से भी जान-पहचान बढ़ा ली। यहां तक कि फोन पर ही किशोरी की मां से शादी और दहेज की बात भी कर ली थी। शनिवार की सुबह युवक किशोरी के घर पहुंच गया। शादी की बात की तो किशोरी की मां ने परिजनों को बुलाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके बाद युवक पूरे दिन कस्बे में ही इधर-उधर घूमता रहा। कहा जा रहा है कि युवक रात में चुपके से फिर किशोरी के घर पहुंचा और किशोरी को अपने साथ लेकर जाने लगा। रास्ते में किशोरी के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना यूपी-100 पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो युवक की असलियत सामने आ गई। शादीशुदा इस युवक की ससुराल कस्बे से सटे ही गांव में है। लोगों ने युवक की पत्नी व ससुर को बुलाया। बाद में युवक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed