फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अपहरण

अपहरण

Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
बीडीसी सदस्य के अपहरण की सूचना पर हड़कंप
विज्ञापन

- एसपी ने शहर स्थित होटल में दबिश दी, दो साथियों के साथ मिला
- बरहज पुलिस मामले की शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बरहज। रामलीला देखने गए बीडीसी सदस्य के अपहरण की सूचना से खलबली मच गई। पुलिस घंटों हलकान रही। देर रात एसपी ने शहर स्थित होटल से उसे बरामद किया। उसे बरहज पुलिस को सौंप दिया गया। पूछताछ में बताया कि एक मुद्दे पर चर्चा के लिए उन्हें वहां ले जाया गया था। मामले की छानबीन की जा रही है।

चार पहिया सवार बदमाशों ने बड़का गांव निवासी और वार्ड नंबर दो के क्षेत्र पंचायत सदस्य इसराफिल डीह स्थान स्थित दुर्गा मंदिर पर रामलीला के शुभारंभ कार्यकम में गए थे। बताते हैं कि इसी दौरान चार पहिया वाहन से आए कुछ लोग बातचीत करने के दौरान उन्हें साथ लेकर चले गए। इस बीच किसी ने बीडीसी सदस्य के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी। हरकत में आई पुलिस उनकी खोज करने लगी। सूचना मिलने के बाद एसपी एन. कोलांची और सीओ सिटी वरुण मिश्र ने मंगलवार की देर रात को शहर के एक प्रसिद्ध होटल में दबिश दी। यहां से बीडीसी सदस्य समेत तीन लोगों को पकड़ा गया। तीनों को बरहज पुलिस को सौंप दिया गया। बरहज पुलिस ने उन्हें परिवारवालों को सौंप दिया है। सूत्रों का कहना है कि बरहज ब्लॉक में अविश्वास प्रस्ताव की कवायद के तहत बीडीसी सदस्य को साथ ले जाया गया था। बरहज इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed