{"_id":"5b7d9a0542c79246725baac2","slug":"111534958085-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
मौत की सूचना पहुंची तो पत्नी सरोजा चीख पड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। रामपुर दक्षिणी निवासी ओमप्रकाश की सड़क हादसे में हुई मौत से परिजनों की जिंदगी में अंधेरा छा गया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी सरोजा दहाड़े मारकर रो रही थीं। छोटे-छोटे मासूम मां को रोता और बांप को चिर निंद्रा में सोया देख बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों का कहना था कि अगर ओमप्रकाश हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा होता तो शायद जान नहीं जाती।
रामपुर दक्षिणी गांव निवासी ओमप्रकाश ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय हुए हादसे का शिकार हो गया। घर पर जब उसके मौत की सूचना पहुंची तो पत्नी सरोजा चीख पड़ी।
मां की गोद में मौजूद छह माह की वच्ची तो इन सबसे अंजान थी लेकिन छह वर्षीय बेटा विपिन और तीन वर्षीय आलोक सिसकने लगे। गांव के लोग उन्हें ढाढ़स बंधाते वक्त अपना आंसू नहीं रोक पा रहे थे। लोगों का कहना था कि ओमप्रकाश ही इस परिवार का खेवनहार था। उसकी मौत से परिवार के सामने फांकाकशी की नौबत आ गई है।
रामपुर दक्षिणी गांव निवासी ओमप्रकाश ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय हुए हादसे का शिकार हो गया। घर पर जब उसके मौत की सूचना पहुंची तो पत्नी सरोजा चीख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन