फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   साइड मांगने पर होमगार्डों ने लाइनमैन को पीटा

साइड मांगने पर होमगार्डों ने लाइनमैन को पीटा

Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
साइड मांगने पर होमगार्डों ने लाइनमैन को पीटा
बिजली - फोटो : FILE PHOTO

विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी दिवस पर शहर में होमगार्डों के जरिए बुधवार को निकाले गए जुलूस के दौरान साइड मांगने पर बाइक सवार संविदा पर तैनात एक लाइनमैन को मेंहदावल चौराहे पर कुछ होमगार्डों ने डंडे से और लात-घूंसों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाद में पहुंचे जेई ने घायल लाइनमैन को जिला अस्पताल भेजवाया। घटना से गुस्साए बिजली कर्मियों ने कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन क्षेत्र की बिजली काट दी और कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दस अज्ञात होमगार्डों पर बलवा और मारपीट का केस दर्ज किया।

गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के टड़वा कला गांव निवासी हेमंत यादव पुत्र स्वर्गीय रामदेव यादव बाइक से नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट स्थित विद्युत सब स्टेशन पर जा रहे थे। उसी दौरान मेंहदावल चौराहे के पास यूपी दिवस पर होमगार्डों का निकला गया जुलूस पहुंच गया। संविदा लाइनमैन ने साइड मांगा तो कुछ होमगार्डों से नोकझोंक हो गई। बाद में गुस्साए कुछ होमगार्डों ने संविदा लाइनमैन हेमंत यादव की बाइक को ढकेल कर गिरा दिया और डंडे व लात घूसे से मारपीट कर घायल कर दिया। जब तक मौके पर भीड़ जुटती ,तब तक होमगार्डों का जुलूस मेंहदावल बाईपास के आगे निकल गया। घटना से गुस्साए बिजली कर्मी इकट्ठो हो गए और दोषी होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे और कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन,जिला अस्पताल आदि क्षेत्रों की बिजली ठप कर दी। इधर एसडीओ अरिवंद सिह, जेई अमित सिंह, जेई दीनानाथ मिश्र, कामता नाथ और कर्मी अजय कुमार, अनिल, ईश्वरचंद्र, ज्ञानेश श्रीवास्तव, सतीश, अब्दुल्लाह आदि कोतवाली पहुंच गए। जेई अमित सिंह ने कोतवाल को बताया कि बेरहमी से होमगार्डों ने संविदा कर्मी हेमंत यादव की पिटाई की। इस घटना से लाइन स्टाफ आक्रोशित है और कार्य से विरत है। इस मामले में जेई की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दस अज्ञात होमगार्डों पर केस दर्ज किया। इधर होमगार्ड जिला कमांडेंट अरुण कुमार सिंह भी अपने सहयोगियों के साथ कोतवाली पहुुंच गए। नाराज विद्युत कर्मियों ने दोषी होमगार्डों के निलंबन की मांग की। जिला कमांडेंट ने पहचान करके दोषियों के निलंबित और विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया। जबकि कोतवाल ने दोषियों के गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया, तब जाकर कर्मी काम पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed