{"_id":"5a297f134f1c1bf4688bfce6","slug":"101512668947-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, प्रधान समेत दो घायल
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर) । महुली क्षेत्र के नीबा होरिल गांव में गुरुवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की घटना में ग्राम प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने एक -दूसरे के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। प्रधान का आरोप है कि मछली पालन किए गए तालाब में विपक्षियों ने जहर डाल दिया, जिससे मछलियंा मर गई। नीबा होरिल के प्रधान रजवंत सिंह का आरोप है कि कुछ लोग गांव में स्थित तालाब में मछली पालन करते हैं, जिसमें गांव निवासी जयप्रकाश सिंह पुत्र रामशंकर, जयसिंह पुत्र रामशंकर, रूद्रेश सिंह उर्फ मोनू पुत्र जयप्रकाश, राहुल सिंह पुत्र जयसिंह ने उक्त तालाब में जहर डाल दिया, जिससे तालाब की मछलियां मर गईं। गुरूवार को जब इस बात की शिकायत करने वह उक्त लोगों के घर गए तो विपक्षियों ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के जयप्रकाश सिंह का आरोप है कि जब वह अपने पुराने घर से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में ग्राम प्रधान रजवंत सिंह और उनके पिता प्रेमशंकर सिंह पुत्र झगरू ने उन्हें पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम ने उन्हें ही हिरासत में ले लिया। एसएसआई राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।