फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime meeting in suprintendent police

अपराध रोकने में कमजोर साबित होने वाले थानाध्यक्षों की कुर्सी खतरे में : एसपी

Wed, 24 May 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 24 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime meeting in suprintendent police
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी को संबोधित करते एसपी सत्यजीत गुप्ता।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइंस सभागार में बैठक कर अपराधों की समीक्षा की। जो वारदातें नहीं खुली हैं, उनका जल्द पर्दाफाश करने की चेतावनी दी। अपराधों की रोकथाम में कमजोर साबित होने वाले थानाध्यक्षों की कुर्सी खतरे में होने का संकेत दिया।
एसपी ने कना कि छोटी सी छोटी वारदातों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने की जरूरत है। समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें। अज्ञात अभियोगों के वर्क आउट, अवैध शराब बिक्री / निष्कर्षण, परिवहन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण के अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाए। जनसुनवाई पोर्टल / आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व निर्धारित समयावधि में निस्तारणक कराएं। जनता के जरिए दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, आपरेशन तमंचा के अन्तर्गत प्रभावी कार्रवाई तथा गौ-तस्करी / गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेंस रखते हुए प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई कराएं। वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी हो।
विज्ञापन

मादक पदार्थों की बिक्री, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष रूप से सतर्क दृष्टि रखे और आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed