{"_id":"64a859cf01ca5f88ec096d04","slug":"crime-in-women-khalilabad-news-c-7-gkp1006-232436-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर सिर फोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एम्स थाने के रजही इलाके में बृहस्पतिवार की शाम में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी व विरोध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर गांव के पिंटू पासवान, अभिषेक पासवान, राजन पासवान और पिंटू कुमार के खिलाफ छेड़खानी, गंभीर रूप से मारपीट करने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, युवती की मां ने केस दर्ज कराया है। मां ने बताया कि 5 जुलाई 2023 को उनकी बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान गांव के चारों आरोपी घर में दाखिल हो गए। युवती से भद्दी भद्दी बात कहने लगे। आरोपियों ने कहा कि आज मौका है, कई दिनों से यह ध्यान नहीं दे रही है, इसके बाद आरोपी उसके साथ ही छेड़खानी करने लगे। जब युवती घर में भागी तो सभी अंदर घुस गए। जिसके बाद युवकों ने लोहे की रॉड व लाठी से पीटकर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उधर, घटना के बाद चारों युवक गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर पर गंभीर घाव हैं। एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।