फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   crime in gun shot

Sant Kabir Nagar News: शबाना ने मन के तूफान को जाहिर नहीं होने दिया, पति भी नहीं भांप पाए

Fri, 19 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime in gun shot
शहर के बंजरिया पूर्वी मोहल्ले में महिला की हत्या के बाद जांच करती फोरेंसिंग की टीम ,सीओ सदर और
संतकबीरनगर। सिद्धार्थनगर में तैनात अपर सीएमओ डॉ अब्दुल सलाम खान की पत्नी शबाना की गोली लगने से हुई मौत की घटना सुनकर लोग हतप्रभ रह गए। डॉक्टर के करीबी बता रहे हैं कि रात में ही दंपती लखनऊ से आए थे। सुबह ऐसी घटना घट गई। शबाना के दिमाग में क्या चल रहा है इसकी भनक पति को भी नहीं लगने दी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने डॉक्टर खान की लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले ली है। पति पत्नी के हाथ की अंगुलियों के निशान भी लिए हैं। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों का संकलन किया है। हालांकि, करीब तीन घंटे की जांच-पड़ताल में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच जारी रखेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अपर सीएमओ डॉ अब्दुल सलाम खान के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा डॉ अफसर लखनऊ से एमबीबीएस कर चुका है। छोटा बेटा अंदलीप लखनऊ से ही एमबीबीएस कर रहा है। डॉ खान की पत्नी शबाना अक्सर बेटों के पास लखनऊ आया-जाया करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे वह पत्नी शबाना के साथ लखनऊ से खलीलाबाद आए थे। वह सुबह नित्यक्रिया के लिए बाथरूम गए थे। इसी बीच पत्नी ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जब वह बाथरूम से बाहर निकले तो फर्श पर पत्नी पड़ी थी। उसी बीच उनके घर काम करने वाली युवती भी पहुंची। उनका कहना है कि पत्नी अवसाद में रहती थी।
पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में वारदात हुई, उसमें बेड और सोफा था, मगर शव फर्श पर पड़ा था। शबाना के पैर के पास पति की लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। रिवाल्वर के चैंबर में दो गोली और एक खोखा मिला। शबाना की बाईं तरफ सीने में एक गोली लगी थी। जो आरपार हो गई थी।
फॉरेंसिक टीम ने मृतका के हाथ की अंगुली के नमूने जुटाए हैं, जिसे जांच के लिए गोरखपुर लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने डॉक्टर के यहां काम करने वाली एक महिला और युवती से पूछताछ की है। उनके आवास में चल रहे अस्पताल में भर्ती बखिरा क्षेत्र के दो-तीन मरीजों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनने की बात बताई। करीब तीन घंटे तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करती रही।
------
पूछताछ में डॉक्टर पति ने बताया कि शबाना की बच्चेदानी का कुछ समय पहले ऑपरेशन हुआ था,तभी से वह अवसाद में रहने लगी थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया होगा।

-सर्वेश राय, कोतवाल
-------
दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। डॉक्टर की लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस घटना से जुडे़ साक्ष्य संकलन कर तथ्यों को जुटा रही है। जैसा तथ्य आएगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी।

-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed