{"_id":"64a6fb7b129a9384b50838e6","slug":"crime-in-a-girl-khalilabad-news-c-7-1-231296-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पिता ने बेटी के प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, पीड़िता मुकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पिता ने बेटी के प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, पीड़िता मुकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप उसके बस्ती निवासी प्रेमी पर लगाया गया है। मंगलवार को पिता ने इस संबंध में युवक पर केस दर्ज कराया। जैसे ही इसकी खबर छात्रा को मिली तो वह कोतवाली पहुंच गई और दुष्कर्म होने की घटना से इन्कार किया। पुलिस ने छात्रा को बृहस्पतिवार को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा। छात्रा को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। जिसे शुक्रवार को पुलिस सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करेगी।
कोतवाल सर्वेश राय के मुताबिक 16 वर्षीय पीड़िता कक्षा नौवीं में पढ़ती है। मंगलवार को उसके पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बस्ती के लालगंज क्षेत्र का रहने वाला ब्वाय फ्रेंड बहला फुसला कर भगा ले गया है। वह उसकी बेटी से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी ब्वाय फ्रेंड की उसके गांव में रिश्तेदारी है। बेटी की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। पिता की तहरीर पर आरोपी ब्वाय फ्रेंड के खिलाफ छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने, दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
बुधवार को छात्रा कोतवाली पहुंच गई। छात्रा ने लिखित आवेदन पत्र और बयान में बताया कि वह अपने ब्वाय फ्रेंड से बातचीत करती थी। 25 दिन पहले वह फोन पर अपनी एक सहेली से बात कर रही थी। पिता को शक हुआ कि वह अपने बस्ती जिले लालगंज क्षेत्र निवासी ब्वाय फ्रेंड से बात कर रही है। नाराज होकर पिता ने उसे घर से निकाल दिया। वह बस्ती चली गई। बस्ती में एक महिला से उसकी मुलाकात हुई और उसने पूरी बात बताई, तो महिला उसे अपने घर ले गई।
विज्ञापन
छात्रा महिला के घर कामकाज करने लगी और वहीं रहने लगी। इस दौरान उसकी अपने घर वालों से फोन पर बातचीत होती रही। सहेली ने उसे सूचना दी कि उसके पिता ने ब्याय फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराया है, तो वह सच्चाई बताने खुद कोतवाली पहुंच गई। छात्रा ने बताया कि उसे किसी ने भगाया नहीं था और नहीं उसके साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना घटी है।
कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। पीड़िता अपने घर जाने की इच्छा जाहिर कर रही है। उसे शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी जैसा निर्णय लेगी, वैसा किया जाएगा। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन और बयान के आधार पर दुष्कर्म के दर्ज केस को खारिज कर दिया गया।